मनासा। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के उपलक्ष्य में पुलिस द्वारा लोगों को नशा मुक्ति के बारे में बताया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार देर शाम मनासा एसडीओपी विमलेश उईके व थाना प्रभारी शिवकुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कारगिल चोराहा मंडी गेट मनासा पहुंचकर लोगों को नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया। साथ ही नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।
थाना प्रभारी शिवकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नशा एक सामाजिक बुराई है व अपराधों की जड़ है, इसलिए युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा व खेलकूद में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें।