गुना। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह बिजली अधिकारियों पर भड़क उठे। उन्होंने बिजली अफसरों को जमकर फटकार लगाई। डीई पर महिलाओं से अव्यवहार को लेकर नाराजगी भी जताई है। उन्होंने कहा कि डीई साबह आपके खिलाफ बहुत शिकायत आ रही है, कोई सुनवाई नहीं कर रहे हो, ये अंहकार है, आप जनता के सेवक हो।
दरअसल, मंगलवार को पूर्व मंत्री व वर्तमान कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह रुठियाई कस्बे के दौरे पर पहुंचे। जहां महिलाओं ने उनसे बिजली बिल को लेकर शिकायत की। इसके बाद जयवर्धन महिलाओं को लेकर बिजली दफ्तर पहुंचे। उन्होंने मौके पर डीई को भी बुला लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। जयवर्धन ने डीई पर महिलाओं से अव्यवहार को लेकर नाराजगी भी जताई है।
पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि जेई साहब ये अंहकार है, आप जनता के सेवक हो३ आपके खिलाफ बहुत शिकायतें आ रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं करते हो। वहीं डीई से बोले कि लोड कम है, इसके बावजूद भारी भरकम बिल आ रहे हैं। बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर महिलाओं में भी भारी गुस्सा देखने को मिला।