छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में नाम वापसी का आज आखिरी दिन है 16 अभ्यर्थियों ने नामांकन फॉर्म भरा था जिसमें से एक का रिजेक्ट हो गया था ,जिसमें से आज कुछ प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं इसमें इसमें कांग्रेस से डमी कैंडिडेट के रूप में नामांकन फॉर्म भरने वाले नवीन मरकाम और जतन उइके अपना फार्म वापस उठा सकते हैं।
दरअसल यहां पर कांग्रेस ने धीरेंन शाह को मैदान में उतारा था लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में इंदौर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने आखिरी दिन आपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद अक्षय बीजेपी में शामिल हो गए। इसे देखते हुए कांग्रेस ने सतर्कता बरती।और कांग्रेस ने तीन तीन नामांकन फॉर्म जमा किये है।
कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह इनवाती के अलावा जतन उइके और नवीन मरकाम ने भी नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। ऐसे में आज कांग्रेस से सिर्फ धीरन शाह मैदान में रहेंगे।
10 जुलाई को होना है चुनाव
आपको बता दे कि अमरवाड़ा में 10 जुलाई को वोटिंग होगी, वहीं 13 जुलाई को मतगणना होगी। जिसमें नाम वापसी का आज आखरी दिन है। यहां भाजपा ने पूर्व एमएलए कमलेश शाह को टिकट दिया है। गोंड वाना से देवरावन भलावी मैदान में है।