BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2024, 12:35 pm
REPORT : जिले के सभी 243 पंचायतों में होगा रक्‍त समूह परीक्षण शिविर का आयोजन, कलेक्‍टर ने सरपंचों को पत्र लिखकर किया सहयोग का आव्‍हान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने बताया, कि मेगा ब्लॅड डोनेशन कार्यक्रम 12 अगस्‍त 2023 एवं सशस्त्र सेना झण्‍डा दिवस 07 दिसम्बर 2023 को आयोजित कर, नीमच जिले ने विश्व कीर्तिमान हासिल किया, ऐसा ही अवसर फिर नीमच जिले को गौरवान्वित करने का आया है। भारतीय रेडक्रास सोसायटी एवं जिला प्रशासन नीमच द्वारा जिलेवासियों के लिए जिले की सभी 243 पंचायतों एवं नगरीय निकायों में रक्त समूह परीक्षण शिविर 28 जून 2024 शुक्रवार को आयोजित किए जा रहे है। रक्त समूह आम आदमी की महत्ती आवश्यकता है। रक्त समूह की आवश्यकता, ड्राइविंग लाईसेस में, स्कूल कॉलेज में व हॉस्पीटल में रक्त लेने व देने में पड़ती है।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने सभी सरंपचों को लिखे पत्र में कहा कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 28 जून 2024 शुक्रवार को रक्त समूह परीक्षण शिविर चिन्हित स्थान पर प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक लगाया जावेगा। इस शिविर में हाईस्कूल के विद्यार्थीयों से लेकर 65 वर्ष तक की उम्र के नागरिको का रक्त समूह परीक्षण निःशुल्क किया जावेगा।

रक्त समूह परीक्षण के लिए मेडीकल टीम निर्धारित तिथि‍ व स्थान पर पहुँचकर, सभी ग्रामवासियों का रक्त समूह परीक्षण करेगी। कलेक्‍टर ने सरपंचों से आव्‍हान किया है, कि उचित संसाधनों की व्यवस्था के साथ अधिक से अधिक ग्रामवासियों को शिविर हेतु प्रोत्साहित कर रक्त समूह परीक्षण कराकर, रक्‍त समूह परीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE