BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2024, 2:02 pm
KHABAR : कलेक्टर ने ली पटवारियों की बैठक, पीएम जनमन योजना की समीक्षा की, समग्र आईडी, आधार कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह ने जिला कलेक्‍ट्रेट के सभाकक्ष में तहसील गुना, नगर एवं ग्रामीण से संबंधित पटवारियों के कार्याे की समीक्षा बैठक की। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी शिवानी पाण्‍डे, तहसीलदार नगर जीएस बैरवा, तहसीलदार ग्रामीण कमल मण्‍डेलिया, जिला संयोजक बी सिसोदिया सहित संबंधित पटवारी उपस्थित रहे।


बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्‍होंने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना से जुड़े समस्त घटकों के लिए आवश्यक सर्वे कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्णं करें। उन्होंने निर्देशित किया कि जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समय-समय पर मैदानी भ्रमण करे। दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर योजना की ज़मीनी हकीकत का निरीक्षण करें।


कलेक्‍टर द्वारा पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया पीएम जनमन योजना अंतर्गत जिले में निवासरत सहारिया पीव्हीटीजी जनजाति वर्ग को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए जिले में समग्र ई-केवायसी, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड आदि के कार्याे में लक्ष्‍य अनुसार प्रगति लायी जाए। उन्‍होंने समग्र आईडी, आधार कार्ड बनाने के कार्याे में गति लाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही पीएम किसान सम्‍मान निधि के अंतर्गत हितग्राहियों का ई-केवायसी तथा आधार से बैंक खाता लिंक कराने तथा सीएम हेल्‍प लाईन अंतर्गत शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने निर्देशित किया कि आगामी सप्‍ताह में कलस्‍टर मुख्‍यालय को भी जनसुनवाई से जोड़ा जायेगा, जिसमें पटवारी कलस्‍टर मुख्‍यालय पर उपस्थित रहेंगे, ताकि शिकायतों का जल्द निराकरण किया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE