BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2024, 2:06 pm
KHABAR : एमपी में पीपीई मॉडल पर होगा मृदा परीक्षण, कृषि मंत्री बोले- किसानों-नौजवानों को मिलेगा लाभ, केंद्रीय मंत्री शिवराज से मुलाकत करने पर सीएम मोहन को जताया आभार, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में पीपीई मॉडल पर मृदा परीक्षण किया जाएगा। इससे किसान भाइयों और लाखों नौजवानों को फायदा मिलेगा। यह बात प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने कही है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज से मुलाकात पर आभार जताया हैं। इसके अलावा उन्होंने कैबिनेट के फैसले पर कांग्रेस के सवाल का पलटवार भी किया है।

 

कृषि मंत्री ऐदल सिंह ने कहा कि ज़िला स्तर पर प्रयोगशाला में कृषि के छात्र मृदा परीक्षण के लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे। हमारे किसान भाइयों और लाखों नौजवानों को फायदा मिलेगा। कैबिनेट की बैठक में पास हो गया है, इसका रोस्टर हमने पहले ही तैयार कर लिया था। एक पौधा मां के नाम अभियान पर कृषि मंत्री कंसाना ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सोच और पहल हैं, उसी के अनुरूप हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि हम सभी लोग एक पौधा लगाएं। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन से लेकर पंचायत स्तर तक के अधिकारियों की होगी।

 

कांग्रेस पर साधा निशाना
विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस की सरकार को घेरने की रणनीति पर कहा कि कांग्रेस सरकार को किन मुद्दों पर घेरेगी ? हमारी सरकार किस मामले में पीछे है, हम हर मामले पर आगे हैं। जनता के आशीर्वाद से हमारी सरकार बनी है और विपक्ष के पास घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। विधायक, मंत्रियों के टैक्स न भरने के कांग्रेस के सवाल पर ऐदल कंसाना ने कहा कि हमारी सरकार का यह फैसला है, तो हम लोग टैक्स भरेंगे। लेकिन कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह किसी भी मुद्दे पर सवाल खड़ा करती है। 20 साल की सरकार में भरे गए मंत्री और विधायकों के टैक्स वसूली की मांग पर भी पलटवार किया है। कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के पहले कांग्रेस की सरकार थी, तब तो उन पर भी टैक्स की वसूली होनी चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE