भोपाल। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के तत्वावधान में पुराना भोपाल में शाखा सभा और महिला मंडल ने शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की स्मृति में जवाहर चौक जनकपुरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया स जिसमें समाज और गैर समाज के लोगों ने रक्तदान करके इस महान कार्य में अपना योगदान दिया स कार्यक्रम में सभी रक्तदाताओं का मनीप्लांट भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही मेधावी छात्रों को भी प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में समाज की ओर से गणमान्य बंधुओं ने डॉक्टर टीम का सम्मान किया। कार्यक्रम में भोपाल महापौर मालती राय, पार्षद पूजा शर्मा, विनीता सोनी सहित स्वजातीय बंधुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।