डबरा। भरथरी किसान मजदूर संघ मध्य प्रदेश के तत्वाधान में मंगलवार को भितरवार एसडीएम को ग्वालियर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा है, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह ने मीडिया को ज्ञापन में बताया की ग्राम भरथरी के निकट स्टील फैक्ट्री जिसमें सरिया का निर्माण होता है, वह फैक्ट्री अपने सभी मापदंडों को ताक पर रखकर कार्य कर रही है।
बता दें कि स्टील फैक्ट्री उपजाऊ जमीनों के पास स्थित है फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं से आसपास के कई गांव में प्रदूषण फैल रहा है इससे कई ग्रामीणजनों को हृदय रोग की समस्या भी बनी है और साथ ही फैक्ट्री निकलने वाले गंदे पानी से फसलों को भी काफी नुकसान हो रहा है जिससे क्षेत्र का अन्नदाता परेशान है निजात पाने के लिए भरथरी किसान मजदूर संघ मध्य प्रदेश में मोर्चा खोला है और प्रशासन से ज्ञापन देकर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की साथ ही संगठन के द्वारा प्रशासन को एक माह के भीतर कार्यवाही करने की बात कही है कार्यवाही न होने पर संगठन के द्वारा फैक्ट्री के बाहर आंदोलन किया जाएगा।