भोपाल। विंध्याचल भवन में कैंटीन शुरू करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि भवन में पिछले दो वर्ष से कैंटीन बंद है। इसे प्रारंभ करने के लिए संघ ने लोक निर्माण विभाग के सचिव, मुख्य अभियंता और कार्यपालन यंत्री को कई पत्र लिखे हैं, पर अधिकारियों ने कैंटीन को फिर से शुरू करने में कोई रुचि नहीं ली।
सिंह ने कहा कि कैंटीन के स्थान पर पुरानी फाइलें-फर्नीचर भरा पड़ा है, जो अग्निकांड का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई तक कैंटीन की सफाई कर स्वल्पाहार सुविधा शुरू नहीं की गई, तो 11 जुलाई से विंध्याचल भवन के कर्मचारी संघ के बैनरतले आंदोलन शुरू कर देंगे।