नयागांव। नगर में स्थित एवं विक्रम सीमेंट में लगे बीएसएनएल टॉवर बंद होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले 5 दिनों से बनी हुई है। वहीं आए दिन भी यहीं समस्या बनी रहती हैं। क्योकि यहां आफिस में नियुक्त कर्मचारी नयागांव व खोर दोनों जगह कार्य देखता है। यहां कर्मचारी कब आते हैं और कब चले जाते हैं किसी को पता नहीं चलता। इससे परेशान उपभोक्ता अब दूसरी कंपनियों में सीम पोर्ट कराने को मजबूर हो रहे हैं। लेकिन बीएसएनएल के अधिकारियों को इसकी परवाह नहीं है। जबकि नयागांव फोरलेन पर स्थित है। वहीं खोर स्थित विक्रम सीमेंट का बड़ा प्लांट है। इससे भारत सरकार की सेवा कि धज्जियां उड़ रही है, क्योंकि इसको लेकर आने वाले अतिथि भी चर्चा करते है? इससे लगता हैं कि कही जिले में पदस्थ अधिकारीयों कि प्राईवेट कम्पनी से साठ गाठ तो नहीं है क्योकि यह समस्या यही क्यो बनी रहती हैं और इसको गम्भीरता पूर्वक नही ले रहे है? इसलिए प्राईवेट कम्पनीओ की ओर रूख करने लगे हैं उपभोक्ता।
भारत संचार निगमित एसडीओ जावद ने बताया कि जावद खोर के मध्य में कहीं केबल कट गई है और कुछ उपक्रम की उपलब्धता नहीं होने से टॉवर बंद है। शीघ्र ही ठीक कर उपभोक्ताओं को समस्या से निजात दिलायेंगे।