BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2024, 4:25 pm
BIG NEWS : सीएम मोहन का बड़ा ऐलानरू स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘आपातकाल’ का संघर्ष, मीसाबंदियों को मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा, एयर टैक्सी में 25 प्रतिशत छूट समेत की ये घोषणा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में आपातकाल का संघर्ष पढ़ाया जाएगा। मीसाबंदियों को एयर एंबुलेंस  की सुविधा दी जाएगी। एयर टैक्सी किराए में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा एमपी में टोल टैक्स नहीं लगेगा।


बुधवार को सीएम हाउस में आपातकाल की 50वीं बरसी पर ‘लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशभर के मीसाबंदी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। सीएम ने मीसाबंदियों को सम्मानित किया।


सम्मलेन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि दस साल की छोटी अवधि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े बड़े काम किए हैं। हम दुश्मन के घर में घुसकर मारने की हिम्मत रखते हैं। ये घर मेरा नहीं है, ये आप सबका है, यह सीएम हाउस नहीं, लोकतंत्र की व्यवस्था का हिस्सा है। आप सब यहां नहीं आयेंगे तो कौन आएगा।


सीएम ने मीसाबंदियों के लिए किया बड़ा ऐलान
इस दौरान सीएम मोहन ने मीसाबंदियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकारी रेस्ट हाउस में अब मुफ्त में तीन दिन तक रुकने की व्यवस्था रहेगी। मीसाबंदियों/लोकतंत्र सेनानी को टोल नाकों पर छूट मिलेगी। अगर सेनानी को एयर एंबुलेंस की जरूरत कहीं पड़ेगी तो सरकार व्यवस्था करेगी। एयर टैक्सी के लिए 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मीसाबंदियों को ताम्रपत्र मिलेगा।


अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 10 हजार
साथ ही अंतिम संस्कार के समय अब 8 हजार की 10 हजार मिलेंगे। इमर्जेंसी को लेकर पाठ पढ़ाए जाएंगे। आपातकाल का संघर्ष पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। सेनानियों के बच्चों को निवेश से जुड़ा प्रशिक्षण देंगे और सरकार की ओर से मदद की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE