BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2024, 4:44 pm
NEWS : अन्तर्राष्ट्रीय नशा व मादक पदार्थ निषेध दिवस, जन को नशा एवं मादक पदार्थों का सेवन न करने की दिलवाई शपथ, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) चित्तौड़गढ़ महेन्द्र सिंह सिसोदिया एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सुनील कुमार गोयल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ एवं सुख सेवा संस्थान के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय नशा व मादक पदार्थ  निषेध दिवस मनाया गया। पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत एवं प्रो बोनो अधिवक्ता संदीप सेठीया ने उपस्थित जन को बताया कि नशे एवं मादक पदार्थों के सेवन से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को क्षति होती है अपितु नशा एवं मादक पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्ति को समाज में भी हेय की दृष्टि से देखा जाता है। वह नशे से अपराध की ओर अग्रसर हो जाता है तथा समाज के लिए अभिशाप बन जाता है। अतः हमें नशे एवं मादक पदार्थों का सेवन न स्वयं करना चाहिए और न ही अन्य किसी को करने देना चाहिए ताकि हम एक आदर्श एवं विकासशील राष्ट्र का निर्माण कर सकें। साथ ही साथ उपस्थित जन को नशा एवं मादक पदार्थों का सेवन न करने की शपथ दिलवाई गई एवं सुख सेवा संस्थान द्वारा बाईक रैली का आयोजन किया जाकर लोगों को नशा एवं मादक पदार्थों का सेवन न करने के लिए जागरुक भी किया गया। इस अवसर पर सुख सेवा संस्थान के अध्यक्ष गफ्फार पठान एवं पैरा लीगल वालेंटियर दिलकुश खटीक आदि जन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE