सरवानिया महाराज। पिछले अगस्त महीने में जिस तरह आप सभी लोगों ने ब्लड डोनेशन कर नीमच जिले का नाम रोशन किया। उसी प्रकार अब 28 जुन को जिलेभर में ब्लड ग्रुप जांच शिविर आयोजित किए गए हैं। इसके तहत सरवानिया महाराज में भी पिपली चौक, सदर बाजार, हरिया भेरु चोक पर निःशुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर लगाकर एक कार्ड दिया जाएगा। यह बात बैठक में जिला कलेक्टर दिनेश जैन ने कही।
श्री जैन ने कहा कि ब्लड ग्रुप जांच के माध्यम से आपको आपके ब्लड ग्रुप की जानकारी रहे। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित कर ब्लड ग्रुप जांच शिविर में भाग लेना है। इसके अलावा जांच उपरांत एक कार्ड दिया जाएगा जिसमें ब्लड ग्रुप की जानकारी के साथ साथ ब्लड डोनेशन का रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकता है। डीएम श्री जैन ने कहा कि शासन ने एयर एंबुलेंस की सुविधा भी प्रारंभ कर दी है जिससे गंभीर मरीजों को उपचार के लिए प्रदेश और प्रदेश से बाहर ले जाया जा सकेगा। इसके लिए आयुष्मान में पंजीकृत व्यक्ति को निःशुल्क तथा अपंजीकृत को एक निश्चित शुल्क जमा करने के बाद एयरलिफ्ट किया जा सकेगा। बैठक को जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद कामत, एसडीएम राजेश शाह तथा नपं अध्यक्ष रुपेन्द्र सिंह जैन ने भी संबोधित किया। शहर में 28 जुन को ब्लड ग्रुप जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसको लेकर जिला कलेक्टर दिनेश जैन की अध्यक्षता में डोम में एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली, जावद तहसीलदार यशवंत मुजाल्दे , आंगनबाड़ी सुपर वाइजर आभा पाटीदार , पुर्व नपं उपाध्यक्ष घीसालाल मकवाना, पार्षद विक्रम धनगर, पार्षद प्रतिनिधि अनिल राठौर, अर्जुन पाल , दिनेश सालवी तथा दौलतराम परमार, कालू सिंह राणावत, कैलाश मालू , राजेश प्रताप सिंह राणावत टुन्नी बना, पूनमचंद भोई , गौतम माली, मोहनदास बैरागी, प्रहलाद राठौर, अंतिम नागदा, राजेश राठौर, मोहन माली, देवीलाल सुथार, राजस्व विभाग पटवारी विनोद राठौर, पुष्कर चोहान, चोकीदार जगदीश सालवी, भागीरथ सालवी, कन्हैयालाल मैघवाल, स्कूल शिक्षा विभाग, बिजली कंपनी, पुलिस चौकी स्टाफ , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका शहर वासियों व पत्रकारों ने भाग लिया।