BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2024, 5:06 pm
NEWS : यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस होगी सख्त, जुलाई के प्रथम सप्ताह से विशेष अभियान का आगाज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए शहर में यातायात नियमों की पालना हेतु यातायात पुलिस का विशेष अभियान जुलाई के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होने वाला है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। शहर चित्तौड़गढ़ में दुपहिया वाहन पर हेलमेट अनिवार्य होगा। अभियान से पूर्व पांच दिनों में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिला कलक्टर चित्तौडगढ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए शहर में यातायात नियमों की पालना हेतु अभियान चलाकर सख्ती से लागु करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में पुलिस उप अधीक्षक यातायात रामेश्वर लाल के निर्देशन में यातायात नियमों यथा नो पार्किंग मे वाहन खडा नही करना, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन के शीशे पर काली फिल्म का उपयोग नही करने, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाने, बिना वैध लाईसेंस के वाहन नही चलाने, यात्री वाहन में क्षमता से अधिक सवारी परिवहन नही करने, भार वाहन में यात्री परिवहन नही करने, बिना परमिट वाहन संचालन नही करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग नही करने, नशे में वाहन नही चलाने, निर्धारित गति सीमा से तेज वाहन नही चलाने, ट्रेफिक सिंग्नलस का उल्लंघन नही करने के लिये यातायात शाखा के जाप्ता / अधिकारी द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर इस सप्ताह वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना हेतु जागरूक किया जावेगा। तत्पश्चात जूलाई के प्रथम सप्ताह से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से एमवीएक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की जावेगी।

पुलिस उप अधीक्षक यातायात रामेश्वर लाल ने आमजन से अपील की है, कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना करे। अपनी सुरक्षा परिवार की रक्षा, सडक सुरक्षा पर ध्यान दें, स्वयं सुरक्षित रहें व अन्य को सुरक्षित रखें ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE