BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2024, 5:10 pm
KHABAR : शिक्षा मंत्री से काश्यप ने की मुलाकात, रतलाम के सीएम राइज विनोबा हायर सेकेंडरी स्कूल की उपलब्धि के बारे में बताया, पढे़ खबर452

Share On:-

रतलाम। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने भोपाल में वल्लभ भवन मंत्रालय में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह से मुलाकात की। रतलाम के सीएम राइस विनोबा हायर सेकेंडरी स्कूल का चयन विश्व के सर्वश्रेष्ठ 10 स्कूलों में होने पर मंत्री काश्यप ने शिक्षा मंत्री का स्वागत कर बधाई दी।


स्कूल के उपलब्धि के बारे में मंत्री काश्यप ने स्कूल शिक्षा मंत्री को बताया कि विश्व प्रतिष्ठित इस पुरस्कार के लिए विनोबा हायर सेकेंडरी स्कूल का चयन नवाचार (इनोवेशन केटेगरी) श्रेणी में हुआ है। चयन से पूर्व अंतर्राष्ट्रीय शिक्षाविदों ने नवाचार के क्षेत्र में स्कूल में किए जा रहे कार्यों पर स्कूल उपप्राचार्य गजेंद्रसिंह राठौर का ऑन लाइन इंटरव्यू लिया। मंत्री काश्यप ने बताया कि इस स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए पिछले दो वर्षों से कई तरह के नवाचार हो रहे है। परिणामस्वरूप स्कूल के 577 में से 545 विद्यार्थी किसी न किसी स्तर पर गतिविधि से वर्ष भर जुड़े रहते है। काश्यप ने इस महती उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त नवाचारी स्कूल लीडर उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह के साथ प्राचार्य संध्या वोरा, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं पालकों को भी बधाई दी। उम्मीद जताई कि अब रतलाम के विनोबा स्कूल का लक्ष्य प्रथम, द्वितीय अथवा तृतीय स्थान के लिए होना चाहिए।


इस दौरान रतलाम जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा और विधानसभा चुनाव संचालक मनोहर पोरवाल ने भी स्कूल शिक्षा मंत्री का स्वागत किया।


बता दे कि पिछले दिनों यूएसए की प्रतिष्ठित संस्था टी फार एजुकेशन ने 100 देशों के दस हजार स्कूलों में से जिन दस स्कूलों का चयन ‘द वल्डर्स बेस्ट स्कूल प्राइज’ के लिए किया है उसमें रतलाम के सीएम राइस विनोबा हायर सेकेंडरी स्कूल का चौथा स्थान है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE