भवानीमंडी। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि वांछित अपराधियों में मफरूर, भगोड़े स्थाई वारंटी तथा गिरफ्तारी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस झालावाड़ द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा के निर्देशन में प्रेम कुमार चौधरी वृत्ताधिकारी वृत भवानी मंडी थानाधिकारी रमेश मीणा थाना भवानी मंडी के निकटतम सुपरविजन में भवानी मंडी पुलिस थाना टीम द्वारा दिनांक 26.6.2024 को फरार चल रहे हैं।
बंकट उर्फ मलखान पुत्र फूलचंद जाति भील उम्र 25 साल निवासी हनोतिया थाना दांगी पुरा जिला झालावाड़ भगोड़ा वांछित जो करीब 1 वर्ष से फरार चल रहा था। वहीं दूसरा आरोपी नारायण सिंह पुत्र जोरावर सिंह जाति राजपूत उम्र 45 साल निवासी सुरा खेड़ी हाल मालखेड़ा थाना भवानी मंडी की गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।