BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2024, 6:36 pm
KHABAR : कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों में रक्त समूह परीक्षण शिविरों का प्रचार, पीले चावल बांटकर दिया ग्रामीणों को आमंत्रण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिले में आगामी 28 जून को सभी 243 ग्राम पंचायतों में रक्त समूह  परीक्षण के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से जिले के एक लाख से अधिक लोगों की ब्लड ग्रुप जांच का लक्ष्य रखा गया है। ब्लड ग्रुप जांच के प्रति जन जागरूकता के लिए ग्राम पंचायत में प्रचार सामग्री के स्टीकर लगाए जा रहे हैं।

जनपद पंचायत मनासा की ग्राम पंचायत शेषपुर, मजरियाएवं अन्य ग्राम पंचायतों में स्टीकर चिपका कर, आमजनों, ग्रामीणों को रक्त समूह परीक्षण शिविरों की तिथि के प्रति जागरूक कर, रक्त समूह परीक्षण करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत सचिवों व्‍दारा गांवों में पीले चावल बांटकर, ग्रामीणों को अपने ब्‍लड ग्रुप की जांच करवाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। बुधवार को ग्राम पंचायत भादवामाता, उमर, भरभडिया एवं अन्‍य गांवों में पंचायत सचिवों ने रक्‍त समूह परीक्षण शिविर की जानकारी ग्रामीणों को देकर, उन्‍हें पीले चावल प्रदान कर, रक्‍त समूह परीक्षण करवाने के लिए शिविरों में उपस्थित होने का आमंत्रण दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE