चित्तौड़गढ़। पल्स पोलियो अभियान-2024 के सफल संचालन को लेकर व तैयारियों की समीक्षा बैठक डॉ ताराचन्द गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में डॉ राघव सिह जिला प्रजनन एंव शिशु स्वास्थ्य अधिकारी चित्तौडगढ ने बताया कि अभियान को मुर्त रूप दिये जाने की समस्त तैयारीया पूर्ण कर ली गई है। राज्य मुख्यालय से अभियान हेतु वैक्सिन प्राप्त हो चुकी, चिकित्सा संस्थानो को उपलब्ध करवाये जाने वाले आवश्यक संसाधनो की कार्यवाही की जा चुकी है। प्रचार-प्रसार सामग्री एंव अन्य आवश्यक सामग्री का का वितरण कल किया जावेगा। शिक्षा विभाग को अवकाश के दिन स्कूल खोले जाने, महिला एंव बाल विकास को आंगनवाडी एंव आशा सहयोगिनीयो को अभियान में सहयोग एंव नगर परिषद् को आवश्यक सहयोग हेतु समन्वय स्थापित कर लिया गया है।
अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए सुपरवाईजर्स की ड्यूटी अभियान में लगाई गई है तथा मोबाईल टीम बनाई गई है। साथ ही ट्रांजिट दलों के माध्यम से पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने सूक्ष्म कार्ययोजना बनाई गई है।
डॉ तारा चन्द गुप्ता ने बताया कि 0 से 05 वर्ष तक के बच्चो को 30 जुन 2024 रविवार को पल्स पोलियो अभियान का की शुरूआत की जावेगी। उन्होने बताया कि 01 जुलाई एंव 02 जुलाई को घर-घर पोलियो की दवा पिलाई जावेगी।
बैठक में डॉ मुकेश विजय वर्गीय, डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ), विनायक मेहता, डीपीएम, खुशवन्त कुमार हिण्डोनिया, डाटा मैनेजर, राजेन्द्र खटीक सांख्यिकी अधिकारी, अनिल शर्मा यूपीएम, सचिन अग्रवाल जिला लेखा प्रबंधक एंव अजय गारू कनिष्ठ लिपिक उपस्थित रहे।