देवास। जिला पंचायत में हुई सामान्य सभा की बैठक में आज बुधवार को जिला पंचायत सदस्य मोना रविंद्र चौधरी ने शिक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए आंदोलन की बात कही। सदस्य मोना रविंद्र चौधरी ने बताया कि राजोदा क्षेत्र के स्कूलों का शिक्षा स्तर काफी खराब हो चुका है यहां पर 260 बच्चे दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें सिर्फ 11 बच्चे ही उत्तीर्ण हुए हैं ऐसे में जो जिम्मेदार अधिकारी है उन पर कार्रवाई होना चाहिए और क्या कार्रवाई की गई है वह भी स्पष्ट करना चाहिए। बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ नही करने दिया जाएगा।अगर समय पर हमे स्पष्टीकरण नही दिया गया तो हमारे द्वारा आन्दोलन कर हड़ताल पर बैठेंगे।