BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2024, 10:26 am
KHABAR : विधायक मोहन सिंह राठौर ने गांव में चौपाल लगाकर सहरिया आदिवासी समुदाय के लोगो की सुनी समस्या, पढे़ इमरान खान की खबर

Share On:-

डबरा। भितरवार विकास खंड के करही गांव बस्ती में क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर ने गांव में चौपाल लगाकर सहरिया आदिवासी समुदाय के लोगो की समस्याओ को सुना, दोपहर चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच भितरवार के भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने घाटीगांव ब्लॉक के करही गांव स्थित जनजातीय वर्ग की सहरिया आदिवासी कॉलोनी पर पहुंचे जहां उन्होंने सहरिया आदिवासी जनजाति वर्ग के लोगों के साथ जमीन पर बैठकर चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया कि आपके हर दुख तकलीफ प्रदेश की सरकार और में आपके साथ हू। किसी भी परिवार के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।


सुनवाई के दौरान सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा सामने यह आया कि 70 वर्षाे से सहरिया आदिवासी समाज के जो लोग अपनी जमीनों पर खेती किसानी कर के अपना और अपने परिवार का लालन- पालन करते हुए भरण- पोषण करते चले आ रहे थे। ऐसे 72 लोगों को शासन द्वारा वन अधिकार भूमि पर रेवेन्यू के पट्टे दिए थे, लेकिन कुछ दिन पूर्व वन विभाग द्वारा बलपूर्वक उक्त पट्टे की भूमि से मारपीट कर के उपरोक्त परिवारों को भगा दिया गया। साथ ही उक्त परिवारों की बहन -बेटियों सहित उनके भाई बांधुओं की मारपीट की जिससे उन्हेें चोटें भी आई, तो वहीं पुलिस द्वारा मारपीट से घायल लोगों के खिलाफ उल्टा मुकदमा दर्ज करा दिया गया उक्त घटना की जानकारी दूसरे दिन क्षेत्र के विधायक को लगी तो उन्होंने मुख्यमंत्री की वीसी के माध्यम से उक्त सभी 72 परिवारों के वन अधिकार की भूमि पर रेवेन्यू विभाग से जारी किए गए। 


पट्टे की भूमि पर वन विभाग द्वारा बलपूर्वक वेदखली की थी, पीड़ित परिवारों पर की गई एफआईआर का विरोध वीसी में मौजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं चीफ सेक्रेटरी से प्रदर्शित किया। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा वीसी के माध्यम से ग्वालियर कमिश्नर की देखरेख में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वन विभाग के डीएफओ आदि की कमेटी बनाने के निर्देश देते हुए कहा सहरिया आदिवासी समुदाय के लोगों पर दर्ज किए गए प्रकरणों की जांच करने एव उक्त घटना को अंजाम देने वाले अधिकारियों की जांच कराकर कार्यवाही के निर्देश दिए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE