खरगोन। ग्रामीण मजदूरों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शुरु कि गई मनरेगा योजना को सरकार के ही नुमाइंदे पलीता लग रहे है। गांव में होने वाले विकास कार्याे में ग्रामीणों को रोजगार देने के बजाय धड़ल्ले से मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत कलेक्ट्रेट पहुंची है, जहां झिरन्या जनपद के ग्राम जामली के ग्रामीणों ने पंचायत सरपंच. सचिव पर निर्माण कार्याे में मनमानी करते हुए मजदूरों के बजाय मशीनों से काम कराए जाने की शिकायत की है। ग्रामीणों ने शिकायत में रात के समय जेसीबी से काम कराए जाने का वीडियो होने की बात भी कही है। कलेक्टर के नाम की गई शिकायत में सरजन, प्रकाश आदि ने बताया कि गांव में मशीनों से काम कराए जाने की शिकायत जनपद सीईओ को भी की गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नही कि। वर्तमान में गांव में 40 से अधिक निर्माण कार्य कराए जा रहे है, जिसमें मजदूरो के बजाय मशीनों से काम ले रहे है। इससे ग्रामीण मजदूरों को गांव में ही रोजगार देने की मंशा को पलीता लगाने के साथ ही शासकिय राशि की बंदरबांट कर रहे है। शिकायत में कलेक्टर से जिला स्तरीय दल गठित कर जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।