BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2024, 11:13 am
KHABAR : कुकड़ेश्वर पुलिस थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन, सहायक उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त होने पर छलोत्रे का किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। किसी भी वारंटी को गिरफ्तार करने की बात आती थी और जहां चार पुलिसकर्मी की आवश्यकता होती थी वहां पर मनोहरलाल सूर्यवंशी अकेले ही चले जाते थे। अपने सेवाकाल में दिनांक 20 अप्रैल 1984 से दिनांक 30 जून 2024 तक यानि की 41 वर्ष तक पुलिस प्रशासन में नोकरी करते हुए। मनोहरलाल सूर्यवंशी विगत 6 माह से पुलिस थाना कुकड़ेश्वर में सहायक उप निरीक्षक के पद पर सेवारत थे। जिनकी सेवानिवृति पर कुकड़ेश्वर पुलिस थाना परिसर में स्थित बालाजी मन्दिर पर भव्य सुंदरकांड रखा गया व विदाई समारोह का आयोजन भी थाना परिसर में पुलिस स्टाफ द्वारा आयोजित किया गया। विदाई समारोह में नायाब तहसीलदार नवीन छलोत्रे, थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी व मनोहरलाल सूर्यवंशी मंचासीन थे। पुलिस प्रशासन द्वारा सेवानवृति पर मनोहरलाल सूर्यवंशी का पुष्पमाला पहनाकर, साफा बांधकर, शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी ने सेवानिवृति पर उज्ववल भविष्य की कामना करते हुए, परिवार में समय देने सहित अपने कार्यकाल में बेहतरीन सेवा देने की बात रखी। वंही नायाब तहसीलदार नवीन छलोत्रे ने धार्मिकता व आध्यात्मिकता की ओर बढ़ने की बात रखी। विदाई समारोह में सहायक उप निरीक्षक दिलीप कलमोदिया ने भी सराहना की। विदाई समारोह में कुकड़ेश्वर के प्रबुद्धजन, पुलिस प्रशासन के कर्मचारीगण, सेवानिवृत मनोहरलाल सूर्यवंशी की धर्मपत्नी, पुत्र व पुत्र वधु   व पत्रकारगण मौजूद थे व पत्रकारो ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन पुलिस दीपक परमार द्वारा किया गया व सभी का आभार संजय शर्मा (मेजर) द्वारा व्यक्त किया गया। सभी का स्नेहभोज हुआ व सुंदरकांड का श्रवण किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE