BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2024, 11:18 am
KHABAR : स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में गुणवत्ता और उत्कृष्ठ कार्यों के सिविल सर्जन डॉ. डीके शर्मा का होगा सम्मान, नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा के हाथों होंगे सम्मानित, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मन्दसौर। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में गुणवत्ता और उत्कृष्ठ कार्यों के तहत 28 जून को नई दिल्ली में भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में शासकीय जिला चिकित्सालय मंदसौर के सिविल सर्जन डॉ डी के शर्मा सम्मानित होंगे।
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आयुष्मान भारत गुणवत्त स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश के 7 सिविल सर्जनों समेत कुल 11 चिकित्सकों को सम्मानित किया जायेगा। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगतप्रकाश नड्डा मन्दसौर शासकीय जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ डी के शर्मा को सम्मानित करेंगे। जानकारी के मुताबिक एन क्यू ए एस याने नेशनल क़्वालिटी एन्शुरन्स स्टैण्डर्ड्स के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए यह पुरुस्कार डॉ शर्मा को दिया जाने वाला हैं। बता दे कि कुछ दिनों पहले ही एन क्यू ए एस की टीम जो भारत सरकार से गठित होती हैं, उस टीम ने मन्दसौर पहुंचकर जिला अस्पताल का मूल्यांकन विभिन्न मानदण्डो के आधार पर किया था। और इन्ही निर्धारित मानदण्डो पर खरा उतरने पर 90 फीसदी अंक मन्दसौर जिला अस्पताल को मिले थे। उसी आधार पर यह चयन हुआ हैं। 
मन्दसौर सरकारी जिला अस्पताल को मिली इस उपलब्धि पर डॉ शर्मा ने इसे पूरे अस्पताल स्टॉफ और प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE