इंदौर। नशा मुक्त प्रेरक अभियान के लिए इंदौर के दो पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इनके द्वारा विभिन्न बस्तियों, स्कूल-कॉलेजों में नशा मुक्त प्रेरक अभियान चलाकर कई लोगों को जागरूक कर नशे के दुष्परिणाम बताकर नशा न करने की शपथ दिलवाई थी।
उनके इस अभियान के लिए पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने सब इंस्पेक्टर शिवम ठक्कर और एएसआई गयेंद्र यादव को नशा मुक्त प्रेरक अभियान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिवम ठक्कर साप्ताहिक आयोजन में सतत विभिन्न बस्ती, स्कूल-कॉलेजों में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ नशे के दुष्परिणाम बताकर नशा न करने की शपथ दिलवाई।