BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2024, 12:31 pm
KHABAR : आज से दो दिन तक चलेगी कंसल्टेशन कार्यशाला, महिला और बालिका सशक्तिकरण की नीति तैयार करने एक्सपर्ट्स रखेंगे विचार, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। राज्य सरकार प्रदेश में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के लिए नई नीति तैयार करेगी। इसको लेकर भोपाल में महिला बाल विकास विभाग द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय कंसल्टेशन कार्यशाला का आयोजन 27 एवं 28 जून को किया जा रहा है। महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया आज भोपाल के होटल में कार्यशाला का शुभारंभ करेंगी। कार्यशाला में लगभग 45 से ज्यादा विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।


कार्यशाला के पहले दिन गुरुवार को महिला एवं बालिकाओं के लिये सशक्तिकरण की योजनाएं, लिंग आधारित भेदभाव, हेल्थ एण्ड न्यूट्रिशन, महिलाओं और बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा, कौशल विकास आदि विषयों पर ग्रुप-डिस्कशन भी होगें।


कंसल्टेशन कार्यशाला में अलग-अलग विषयों पर ये रखेंगे विचार
कार्यशाला के पहले दिन गुरुवार को महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के विषय पर आयुक्त महिला बाल विकास सुफिया फारूकी वली अपना पक्ष रखेंगी।


इसके बाद लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण-वैश्विक मुद्दों पर यूएनएफपीए के चीफ जयदीप बिस्वास अपना विचार रखेंगे।


महिलाओं और बालिकाओं के नीति निर्देशों पर प्रमुख सचिव महिला और बाल विकास संजय शुक्ला का उद्बोधन होगा।


लिंग परिवर्तनकारी विषय पर शोभना बोचले और थीम बेस्ड ग्रुप वर्क एक्सरसाइज पर मल्लिका बसु अपने विचार रखेंगी।


दूसरे दिन होगा इन एक्सपर्ट्स का संबोधन
कार्यशाला के दूसरे दिन शुक्रवार को नीति निर्धारण विषय पर डॉ. मनोहर अगनानी पूर्व आईएएस, यूएनएफपीए राजस्थान की त्रिशां पारीक, यूनीसेफ की पूजा सिंह तथा यून वूमन कि कान्ता सिंह पेनल डिस्कशन में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञों के साथ महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, कानून, आजीविका और कौशल विकास के अवसर, जेंडर और पंचायत आदि विषयों पर चर्चा होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE