BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2024, 2:01 pm
KHABAR : हरियाली महोत्सव का सीएम को प्लान बताएंगे कलेक्टर, भोपाल में 3 जुलाई को रोपे जाएंगे 12 लाख पौधे, मंत्रालय में आज मीटिंग, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। हरियाली महोत्सव पर 12 लाख पौधे रोपे जाएंगे। 3 जुलाई को यह मेगा इवेंट होगा। इसे लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह प्लान बताएंगे।


कलेक्टर सिंह ने बताया, हरियाली महोत्सव पर भोपाल में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। जिसमें 12 लाख पौधों का रोपण होगा। सभी विभागों को पौधारोपण को लेकर प्लान तैयार करने को कहा है। पीडब्ल्यूडी अलग से ‘स्मॉल फारेस्ट’ डेवलप करेगा। वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग, कांट्रेक्टर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य विभागों के साथ मिलकर नीम, आम, बरगद, करंज आदि पौधों का रोपण करेंगे।


मंत्रालय में होगी मीटिंग
भोपाल में प्रस्तावित हरियाली महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक मंत्रालय में होगी। कलेक्टर सिंह मुख्यमंत्री को प्रजेंटेशन के जरिए प्लान बताएंगे। संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


इन जगहों पर रोपे जाएंगे पौधे
एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर समेत उन जगहों पर पौधे रोपे जाने का प्लान है, जहां हरियाली कम है। कॉलोनियों में भी पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम और तहसीलदारों को भी जवाबदारी दी गई है। इस कार्यक्रम से आमजनों को भी जोड़ा जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE