BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2024, 2:18 pm
BIG REPORT : इंदौर के विधायक बिजली की समस्या से परेशान, मेंदोला ने ट्वीट किया तो बिजली कंपनी ने कहा, आपका नंबर दीजिए..., पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। बारिश के पहले से चल रहे मेंटनेंस के बाद भी मामूली बारिश होते ही बिजली गुल हो रही है। इससे शहरवासी परेशान हो रहे हैं। हाल ये हैं कि शहर के कई इलाकों में बिना कारण बिजली कटौती की जा रही है। परेशान उपभोक्ता पहले तो बिजली कंपनी के जोन फिर कंपनी से शिकायत करते हैं। कई बार की शिकायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकलता।


मांगलिया के इंद्र नगर में रहने वाले लोकेश परिहार ने ट्वीट कर अपनी परेशानी बताई। परिहार ने ट्वीट किया कि लाईट बीना कारण काटी जा रही है, पानी हवा दिन हो या रात १५ से २० बार लाइन कट हो रहा है। परिहार ने दैनिक भास्कर को बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे बिजली कंपनी ने मोबाइल पर संपर्क किया और समस्या पूछी। मैंने समस्या बताई तो जल्द ही निराकरण का आश्वासन दिया है।


इस पर इंदौर-2 के विधायक रमेश मेंदोला ने री ट्वीट किया कि स्प्ळ चौराहे पर भी यही हाल है। लोगों ने शिकायत की है कि दिन में कई बार लाइट जा रही है। आखिर बार बार ऐसी परिस्थिति क्यों बन रही है? कृपया इस शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर दोनो जगह स्थायी समाधान करें।


विधायक की इस पोस्ट के आते ही बिजली कंपनी एक्टिव हुआ और उसने विधायक मेंदोला का नंबर मांगते हुए जवाब दिया प्रिय उपभोक्ता आपकी शिकायत हमारी टीम को प्रेषित कर दी गयी है, कृपया आपका मोबाईल नंबर प्रदान करे ताकि हमारी टीम इस विषय मे आपसे संपर्क कर सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE