जावरा। आज गुरुवार को दोपहर के बाद जावरा साहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक बदला मौसम का मिजाज गरज चमक के साथ इस बारिश से जहां गर्मी से लोगों ने राहत का सांस ली। वहीं किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। रतलाम जिले में इस बार समय पर हुई मानसून की पहली बरसात ने किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी है। इस बरसात के बाद जिले के कई हिस्सों में किसानों ने खरीफ की बुवाई शुरू कर दी है। वहीं अभी भी जिले के कई क्षेत्रों में किसान बुवाई के लिए अच्छी बरसात का इंतजार कर रहे हैं तो कही कही किसानो ने सोयाबीन आदि की बुवाई कर दी है अभी कुछ क्षेत्र में किसानों को बारिश का इंतजार है। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि मानसून की एक अच्छी बरसात के बाद अब किसानों को मिला समय उनके लिए काफी फायदेमंद है।