देवास। जिला पंचायत में साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भैरुसिंह अटारिया,उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल और जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति सहित ज़िला पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।जहा विभिन्न विभागों की ग्रामीण क्षेत्र में चल रही कार्य योजना को लेकर चर्चा की गई वहीं कई क्षेत्रों में रुके हुए कार्य को लेकर भी जिला पंचायत सीईओ और अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए बैठक के दौरान कई बार वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई वही बैठक के बाद सदस्यों के आवंटन राशि के रेशों को लेकर समन्वय नहीं बनने पर बैठक को 2 दिन के लिए स्थगित किया गया जिला पंचायत उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल ने बताया कि जिला योजना की समिति की बैठक के दौरान आवंटन राशि को लेकर समन्वय नहीं बनने के कारण बैठक को 2 दिन के लिए स्थापित किया गया है दो दिन बाद फिर से बैठक आयोजित होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया ने बताया कि साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई थी सदस्यों की आवंटन राशि में समन्वय नहीं बनने पर बैठक को 2 दिन के लिए स्थगित किया गया।जो अब 28 तारीख को होगी।