नीमच। शहर के महू-नसीराबाद रोड स्थित ग्वालटोली क्षेत्र की नवनिर्मित पुलिया ने पहली ही बारिश में दम तोड़ दिया है। पुलिस के एक साइड की रोड झमाझम बारिश से बैठ गई। रोड के क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस या नगर पालिका द्वारा कोई बेरिकेडिंग भी नहंी की गई है। राहगीरों ने ही पत्थर जमाकर वाहन चालकों को सूचित करने का कार्य किया है। क्षेत्रीय नागरिकों ने नपा के जिम्मेदारों से पुलिया की सुध लेकर जल्द ही सड़क को ठीक करने की मांग की है।