खरगोन। कसरावद तहसील क्षेत्र के निमरानी औद्योगिक क्षेत्र स्थित खेतान कंपनी से लगातार भारी मात्रा में केमिकल युक्त रसायन नाले के माध्यम से बाहर छोड़ा जा रहा हे जो की नियमों के विरुद्ध पानी की निकासी हो रही है। केमिकल युक्त रसायन से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।साथ ही खेतो में कुओं का पानी भी खराब हो चुका हे। जिससे की पानी भी अब पीने योग्य नहीं बचा है।जिसे लेकर भारतीय किसान संघ द्वारा इसकी शिकायत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इंदौर को की गई। जिससे सूचना मिलते ही प्रदूषण विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचानामा बनाया गया साथ ही केमिकल युक्त पानी का सैंपल लेकर लेब भेजा गया हे।जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।