मंदसौर। पुलिस द्वारा जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर नए कानून (बी एन एस एस) के क्रियान्वयन के लिए थाना प्रभारी, थाने के प्रधान आरक्षक मोहिरर और सीसीटीएनएस के ऑपरेटर आरक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
1 जुलाई 2024 से पूरे भारतवर्ष में नए कानून के रूप में भारतीय न्याय संहिता(बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू हो रहे हैं जिसके कुशल क्रियान्वयन लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसके तारतम्य में आज दिनांक 27.06.24 को पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ़ नरेंद्र सोलंकी द्वारा मंदसौर जिले के समस्त थाना प्रभारी थाने के प्रधान आरक्षक मोहिरर और सीसीटीएनएस आपरेटर आरक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कानून समावेशित नवीन प्रावधान और पूर्व धाराओं में हुए परिवर्तनो के बारे में सविस्तार से समझाया गया। सीसीटीएनएस में होने वाली एफआईआर, गिरफ्तारी, तलाशी के संबंध में हुई तकनीकी संशोधन के विषय मे प्रशिक्षण दिया गया।