टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में जिला पंचायत की बैठक में कांग्रेस विधायकों ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मीटिंग हाल में बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। इसे लेकर बैठक का बहिष्कार कर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष से बातचीत हुई, लेकिन बैठक छोड़कर दोनों विधायक बाहर निकल गए।
टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि मुझे जिला पंचायत सीईओ ने बैठक में बुलाया था। मीटिंग कक्ष में पहुंचा तो वहां बैठने के लिए कुर्सी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि विशेष अधिकार का हनन करें, मैं यहां विधायक की हैसियत से आया हूं। कहनें का मतलब यह है कि विधानसभा के जो अधिकार मिले हैं उनका हनन हुआ है।
उन्होंने कहाकि इसके लिए हम विशेष अधिकार कमेटी के सामने जाएंगे। विधानसभा में अधिकारियों को बताएंगे विधायक कि बेइज्जती क्या होती हैं। बुंदेला ने आगे कहा कि वहां बैठने की व्यवस्था नहीं तो हम कहां बैठते। इसलिए हमने मीटिंग का बहिष्कार कर दिया।