BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2024, 5:57 pm
REPORT : जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा व कलेक्‍टर दिनेश जैन ने किया सीएम राईज स्‍कूल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण, कार्य की प्रगति का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा एवं कलेक्‍टर दिनेश ने गुरूवार को जावद के शासकीय उ.मा.वि. जावद के परिसर में निर्माणाधीन नवीन सीएम राईज स्‍कूल भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। विधायक सखलेचा ने निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य की गुणवत्‍ता का विशेष ध्‍यान रखने और शेष निर्माण कार्य तेजी से पूरा करवाने के निर्देश भी दिए। विधायक ने स्‍कूल परिसर में स्थित मैदान को सुव्‍यवस्थित करने और स्‍कूल व छात्रावास की सुरक्षा की व्‍यवस्‍था भी करने तथा पुराने स्‍कूल हाल को भी सुव्‍यवस्थित करवाने के निर्देश दिए। 

विधायक सखलेचा ने कहा कि क्षेत्र में सभी सीएमराईज भवनों का कार्य जल्‍दी ही पूरा हो जाएगा और विद्यालय अपने भवन में सुव्‍यवस्‍थि‍त रूप से संचालित होने लगेगें। विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर एसडीएम राजेश शाह, जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा व अन्‍य अधिकारी, शिक्षकगण, निर्माण एजेन्‍सी के अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE