BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2024, 6:19 pm
REPORT : जावद में ब्‍लड ग्रुप जांच के लिए वृहद जनजागरूकता रैली का आयोजन, कलेक्‍टर जैन ने शामिल होकर किया ब्‍लड ग्रुप की जांच करवाने का आव्‍हान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच जिले में आज 28 जून शुक्रवार को वृहद स्‍तर पर सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में प्रातः 8 बजे से निः शुल्‍क रक्‍त समूह परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविर में एक लाख से अधिक जिलेवासियों की ब्‍लड ग्रुप की जांच की जाकर, उन्‍हें ब्‍लड ग्रुप कार्ड प्रदान किए जावेंगे। ब्‍लड ग्रुप जांच अभियान के प्रति जनजागरूकता के लिए गुरूवार को जावद में समता विद्यापीठ विद्यालय के सहयोग से वृहद जन जागरूकता रैली आयोजित की गई। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने एसडीएम राजेश शाह व अन्‍य अधिकारी कर्मचारी स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं के पदाधिकारी और समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों, स्‍कूली छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने उत्‍साहपूर्वक भाग लिया।

हर एक व्‍यक्ति को अपना ब्‍लड ग्रुप पता होना चाहिए- जैन
कलेक्‍टर दिनेश जैन ने रैली को सम्‍बोधित करते हुए रक्‍त समूह परीक्षण बहुत जरूरी है। सभी को अपना ब्‍लड ग्रुप पता होना चाहिए। जिससे कि आपात स्थिति से तत्‍काल रक्‍त मिलने में अनावश्‍यक विलम्‍ब ना हो। उन्‍होने कहा कि रक्‍त समूह परीक्षण करवाने वाले की डायरेक्‍ट्री भी प्रकाशित की जावेगी और यह डायरेक्‍ट्री नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में उपलब्‍ध रहेगी। जिससे कि आपात स्थिति में रक्‍तदान की व्‍यवस्‍था हो सके।

यह ब्‍लड ग्रुप जन जागरूकता रैली रक्‍त समूह परीक्षण करवाने का संदेश देते हुए जावद शहर के प्रमुख मार्गाे से गुजरी। रैली के दौरान आमजनों को रक्‍त समूह परीक्षण शिविर में पहुच कर अपने ब्‍लड ग्रुप की निरूशुल्‍क जांच करवाने का आव्‍हान भी किया गया। रैली में समता विद्यापीठा के अजित कांठेड, शिक्षकगण, स्‍कूली छात्र-छात्राएं,  गणमान्‍य नागरिक अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE