BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2024, 6:35 pm
KHABAR : मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न, महिला कल्‍याण योजनाओं की दी जानकारी, शपथ भी दिलाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मिशन शक्ति के तहत संकल्‍प हब फॉर एम्‍पावरमेंट ऑफ वूमेन के 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग व्‍दारा महिला केंद्रीय मुद्दों पर जागरूकता और पहॅुच बढाने के लिए मिशन शक्ति के तहत संकल्‍प हब फार एम्‍पारमेंट ऑफ वूमेन की शुरूआत की गई। 
यह कार्यक्रम 21 जून 2024 से प्रारंभ होकर 16 सप्‍ताह 4 अक्‍टूबर 2024 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को आंगनवाडी केंद्र परियोजना शहरी नीमच के विभिन्‍न स्‍थानों और परियोजना नीमच के ग्रामीण के सेक्‍टर रेवली-देवली एवं सावन, जवासा, बिलसवास कलां में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं को दी जाने वाली सहायता के साथ बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, 181 महिला हेल्‍प लाईन एवं 1098 चाईल्‍ड हेल्‍प लाईन के बारे में विस्‍तारपूर्वक जानकारी वन स्‍टाप सेक्‍टर के जेण्‍डर विशेषज्ञों व्‍दारा दी गई। साथ ही वन स्‍टॉप सेंटर के तहत दी जाने वाली सुविधाओं, पीसीपीएनडीटी एक्‍ट (गर्भधारण पूर्व ओर प्रसव पूर्व निदान तकनिक, लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम) के तहत कन्‍या भ्रुण हत्‍या रोकने के संबंध में भी जानकारी देकर कन्‍या भ्रुण हत्‍या की रोकथाम के लिए शपथ भी दिलवाई।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी टी.सी.मेहरा, वन स्‍टॉप सेंटर प्रशासक दुर्गा शर्माएवं महेश कारपेंटर, सपना बैरागी, पिंकी भाटिया, पवन राव आदि कर्मचारी उपस्थि‍त थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE