BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2024, 7:45 pm
NEWS : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात शाखा का विशेष अभियान जुलाई के प्रथम सप्ताह में, प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों को फूल देकर किया जागरूक, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिलें में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों की पालना हेतु यातायात पुलिस का विशेष अभियान जुलाई के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होने वाला है। अभियान से पूर्व यातायात शाखा के पुलिस कर्मियों द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु फूल देकर जागरूक किया।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व आमजन को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए शहर चित्तौड़गढ़ में जुलाई के प्रथम सप्ताह में यातायात पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नो पार्किंग में वाहन खड़ा नहीं करना, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में शीशे पर काली फिल्म का उपयोग नहीं करने, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने , बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलने , यात्री वाहन में क्षमता से अधिक सवारी परिवहन नहीं करने ,भार वाहनों में यात्री परिवहन नहीं करनें,  वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करें, नशे में वाहन  ड्राइव नहीं करनें,  निर्धारित गति सीमा से तेज वाहन नहीं चलाने,  यात्री वाहन में क्षमता से अधिक सवारी परिवहन नहीं करने, बिना परमिट वाहन संचालन नहीं करने , ट्रैफिक सिग्नल का उलंघन नहीं करने  के लिए यातायात शाखा के जाप्ता व अधिकारी द्वारा यातायात नियमों के प्रति आमजन को शहर के प्रमुख चौराहो पर हाथ मे फूल देकर जागरूक किया गया। वहीं जो दुपहिया वाहन चालक हेलमेट पहन कर आए उनकी सराहना की गई।


पुलिस उप अधीक्षक यातायात रामेश्वर लाल ने आमजन से अपील कर कहा कि उक्त अभियान में यातायात पुलिस का सहयोग करे एवं यातायात के नियमों की पालना करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE