BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2024, 11:08 am
BIG NEWS : प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भगवानपुरा क्षेत्र में हुई झमाझम, नदी-नालों में आया उफान, खेल मैदान बना तालाब, खिलाड़ियों को हुई परेशानी, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर 

Share On:-

भगवानपुरा। भगवानपुरा क्षेत्र में गुरुवार शाम को हुई जोरदार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आए। वहीं भगवानपुरा में भी तेज बारिश के कारण सड़कों से पानी बह निकला। 
आपकों बता दें कि क्षेत्र में दिनभर उमस के बाद शाम को मूसलाधार बारिश हुई। जिससे कि भीषण गर्मी और उमस से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। भगवानपुरा सहित आसपास के इलाकों में करीब 20 मिनट तक बिजली की गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश का क्रम जारी रहा है। तेज बारिश होने से बोवनी की फसलों को लाभ मिलेगा। वहीं जोरदार बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। 

आपको बता दे कि इस सीजन की सबसे तेज बारिश गुरुवार को हुई हैं।वही नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान पर मूसलाधार बारिश होने से मैदान तालाब में तब्दील हो गया। यहां पर जल निकासी के साधन नही होने से बारिश का पानी पूरे मैदान में जमा हो गया। जिससे कि खिलाड़ियों को काफी परेशानी उठाना पड़ी। तेज बारिश के चलते गौमुख नदी सहित आसपास के नालों में भी बाढ़ आ गई। बता दे कि क्षेत्र में मानसून अब पूरी तरीके से सक्रिय हो गया हैं। ग्राम अंबाखेड़ा, देवाडा, देजला, कदवाली, थरड़पूरा, धुलकोट,काबरी,भग्यापुर, सुखपुरी सहित आदि ग्रामों में तेज बारिश हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE