BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2024, 1:21 pm
REPORT : कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में विकसित हो रहा है गार्डन, नोडल अधिकारी जेपी यादव ने कहा- बाटनिकल गार्डन शहर की पहचान बनेगा, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। जनजातीय कार्य विभाग के संभागीय उपायुक्त नर्मदापुरम एवं रतलाम जिले के नोडल अधिकारी जेपी यादव ने कहा है कि शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में बन रहा बाटनिकल गार्डन सुव्यवस्थित और संपूर्ण संदर्भ सहित बने ताकि यह रतलाम शहर की पहचान बन सके। यहां विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए वनस्पतियों की जानकारी भी बेहतर प्राप्त हो सके। विद्यालय परिसर में आयोजित बाटनिकल गार्डन में पौधारोपण की शुरुआत करते हुए यादव ने कहा कि विद्यालय परिसर में इस तरह का प्रयास बहुत सुखद है। इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत होगी और उन्हें नई-नई जानकारी भी मिलेगी।

यादव ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को पौधों के महत्व एवं वनस्पतियों के रूप में उनके उपयोग की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सहायक संचालक प्रीति जैन, मंडल संयोजक डीके ओझा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र जैन ने भी पौधरोपण किया। संस्था प्राचार्य गणतंत्र मेहता ने इस अवसर पर बताया कि विद्यालय में बाटनिकल गार्डन स्थापित करने के प्रयास को शहर के समाजसेवी महेंद्र कांठेड़ का सहयोग मिला और उन्होंने अपनी धर्मपत्नी अनीता कांठेड़ की स्मृति में इस गार्डन को विकसित करने में अपनी सहायता देने की शुरुआत की। यह गार्डन व्यवस्थित बने इसके लिए इससे अलग-अलग जोन में विभक्त कर विद्यार्थियों के अध्ययन को देखते हुए उपयोगी बनाया जा रहा है। इस दौरान संस्था परिवार के सदस्य मौजूद थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE