BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2024, 1:42 pm
KHABAR : इंदौर में नया एयरपोर्ट टर्मिनल बनेगा, क्षमता बढ़ेगी, 1400 पैसेंजर प्रति घंटे आ-जा सकेंगे, रनवे विस्तार से बोइंग विमान भी उतार सकेंगे, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। देवी अहिल्या बाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर प्रयास शुरू हो गए हैं। इंदौर एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल बनाने और रनवे का विस्तार करने का प्लान तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। नया टर्मिनल वर्तमान टर्मिनल के नजदीक बनाया जाएगा। मुंबई की तर्ज पर रनवे का विस्तार किया जाएगा, ताकि विदेशी कंपनियों के बड़े बोइंग विमान भी उतर सकें। बता दें कि इंदौर एयरपोर्ट पर एटीसी टावर को दोगुना ताकतवर बनाने का काम जारी है।


इंदौर सांसद और एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर एयरपोर्ट को अगले 25 साल के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। रनवे को बढ़ाने के लिए जमीन की जरूरत है जिसके लिए राज्य सरकार से बात कर जल्द से काम शुरू करवाएंगे। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि फायर स्टेशन और एटीसी भवन के हटने के बाद ही नए टर्मिनल का काम शुरू होगा। इसमें तीन से चार महीने लग सकते हें। नया टर्मिनल एयरपोर्ट पर संचालित हो रहे वर्तमान टर्मिनल जैसा दो मंजिला ही बनेगा। नया टर्मिनल बनने के बाद इंदौर एयरपोर्ट की क्षमता 1400 यात्री प्रतिघंटे की हो जाएगी।


700 यात्री प्रतिघंटे की है वर्तमान टर्मिनल की क्षमता
इंदौर एयरपोर्ट का वर्तमान टर्मिनल की क्षमता 700 यात्री प्रति घंटे की है। जिससे अभी रोजाना 450 से ज्यादा यात्री प्रति घंटे सफर कर रहे हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुमान के हिसाब से यह टर्मिनल अगले कुछ सालों में छोटा पड़ने लगेगा। इंदौर एयरपोर्ट का वर्तमान टर्मिनल लगभग 18 हजार वर्गमीटर का दो मंजिला है। जिसमें पहली और दूसरी दोनों मंजिल पर डिपार्चर गेट है। जहां से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों का ही डिपार्चर हो रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE