BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2024, 1:50 pm
KHABAR : भौरासा नगर में हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती को लेकर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता पहुंचे विद्युत मंडल, पढे़ मनोज शुक्ला की खबर

Share On:-

भौरासा। जहा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घंटो तक आगोशित बिजली कटौती के चलते भीषण गर्मी में लोगों को परेशान रहना पड़ रहा है इसके कारण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है तो वही भौंरासा नगर सहित इससे जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन होने वाले बिजली के फॉल्ट से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आए दिन होने वाली बिजली कटौती लोगों के लिए भीषण गर्मी व उमस लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है पिछले एक दो सप्ताह से नगर में घंटो बिजली कटौती की जा रही है हर 5 या 10 मिनट पर ट्रिप हो रही है।


इन सब बातों को लेकर कल हमारे द्वारा मीडिया में खबर प्रकाशित की गई थी जिसमें लिखा गया था की नगर में हो रही अंधाधुध बिजली कटौती को लेकर गुस्से में नगर का नागरिक, किसी दिन भी हो सकता है विद्युत मंडल का घेराव हमारे द्वारा कल ही सचेत कर दिया गया था जिसको लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा की टीम विद्युत मंडल पहुंची और अधिकारी के फील्ड में होने पर विद्युत मंडल अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा की गई वही कहा कि आप जब तक यहां नहीं आएंगे हम लोग यही खड़े रहेंगे विद्युत मंडल के सुपरवाइजर रूपेश पहाड़े पहुंचे और बिजली को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की जिस पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को दो से चार दिन में नगर में हो रही बिजली कटौती व अन्य व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर बात कहीं वही आश्वासन दिया गया है। 


इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलेंद्र ठाकुर ,पार्षद सचिन यादव, पार्षद विनोद डोडिया, नगर वसूली पटेल जसवंत सिंह राजपूत, मुकेश कुमावत, पूर्व पार्षद अजय यादव, राहुल मुंदडा, पूर्व पार्षद संजय बारोड, कुलदीप सिंह ठाकुर, (बना) कुंदन ठाकुर, मौसम माली, धीरेंद्र ठाकुर, विनायक माली, आदि भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE