BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2024, 3:04 pm
BIG REPORT : जब किसान जमीन पर बैठ सकते है तो मैं क्यों नहीं? कृषि कार्यालय पहुंचे बीजेपी विधायक, खाद की किल्लत दूर करने की मांग, पढे़ खबर

Share On:-

विदिशा। मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा किसानों के साथ जमीन पर बैठ गए। उन्होंने खाद की किल्लत को लेकर अधिकारियों से बात की। विधायक ने समस्या को दूर करने की मांग की है। वहीं उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों की है। जब मेरे किसान भाई जमीन पर बैठ सकते हैं तो मैं क्यों नहीं बैठ सकता ?


हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले विदिशा जिले के सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, मामला खाद से जुड़ा हुआ है। बरसात का मौसम आ चुका है और खरीफ की फसल की बोनी चल रही है। ऐसे में किसानों को खाद की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब किसान खाद के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचे तो उनकी सुनवाई नहीं हुई।


अधिकारियों से की मांग
इसके बाद क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा भी किसानों के साथ मैदान में खड़े हो गए और कृषि कार्यालय में जाकर किसानों के साथ जमीन पर बैठक गए और अधिकारियों से खाद की समस्या दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब मेरे किसान भाई जमीन पर बैठ सकते हैं तो मैं क्यों नहीं बैठ सकता।


वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे अखबारों और अन्य चैनलों के माध्यम से पता चला है कि मेरे क्षेत्र के किसान बहुत परेशान है, जो कृषि विभाग के कार्यालय में जमीन पर बैठकर अधिकारियों से खाद की गुहार लगा रहे हैं।


यह किसानों की सरकार है- उमाकांत भार्गव
विधायक उमाकांत ने कहा कि मेरा सम्मान है और उनके सम्मान में मुझे कुछ भी करना पड़े, इसके लिए मैं तैयार हूं। क्योंकि यह सरकार किसानों की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है। शिवराज सिंह चौहान की सरकार है, प्रदेश के मुखिया मोहन यादव की सरकार है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE