BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2024, 3:25 pm
KHABAR : दिल्ली से भोपाल आने वाली फ्लाइट सवा दो घंटे लेट, भारी बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत गिरने से 28 फ्लाइट हुई कैंसिल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। दिल्ली से भोपाल आने वाले फ्लाइट शुक्रवार को करीब सवा दो घंटे की देरी से पहुंची। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से शुक्रवार सुबह 5 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) के टर्मिनल-1 पर पार्किंग की छत गिर गई। हादसे में कार में बैठे एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई, 5 घायल हैं। उड़ान भरने वाली करीब 28 फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया।


दिल्ली से भोपाल आने वाली फ्लाइट सुबह 7ः30 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड होती है। ये फ्लाइट शुक्रवार सुबह 10ः45 बजे लैंड हुई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया- सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए चेक-इन काउटर्स को बंद कर दिया गया है। दिल्ली आने वाली फ्लाइट्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा- एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली फ्लाइट्स समय से आ रही है। भारी बारिश के कारण टर्मिनल 1 के पास एक हिस्सा गिर गया। कुछ लोग घायल हैं। उनकी मदद की जा रही है। उन्हें मेडिकल सहायता दी जा रही है। टर्मिनल 1 से संचालित होने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी तौर पर रद्द कर दिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE