BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2024, 3:35 pm
KHABAR : देरी से दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारी की लगेगी सी एल, मंत्रालय के इतिहास में पहली बार ऐसी सख्ती, जीएडी को देनी होगी रिपोर्ट, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश मंत्रालय के इतिहास में सरकारी कर्मचारियों पर पहली बार ऐसी सख्ती देखने को मिली है। देरी से दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारियों की सीएल लगेगी। सीएल के बाद भी उन्हें पूरी ड्यूटी करनी पड़ेगी। मंत्रालय के सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट सामान्य प्रशासन विभाग को रोजाना देनी होगी।

 

दरअसल, प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की अटेंडेंस को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। अफसर समेत कर्मचारियों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए समय निर्धारित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जिसमें जी ए डी ने कहा था कि सभी शासकीय कार्यालयों का कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक नियत किया गया है। निर्देशानुसार सभी शासकीय कर्मियों से यह अपेक्षा की गई है कि प्रतिदिन कार्यालय प्रारम्भ होने के निर्धारित समय प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें। अपने अधीनस्थों को भी कृपया इस हेतु निर्देशित करने का अनुरोध है।


इस आदेश के बाद भी कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे है। इसे देखते हुए जीएडी ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। अब देरी से पहुंचने वाले कर्मचारियों की सीएल लगाई जाएगी। सीएल के बाद भी उन्हें पूरी ड्यूटी करनी पड़ेगी। मंत्रालय के सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट दोपहर 1.30 बजे तक सामान्य प्रशासन विभाग को रोजाना देनी होगी। जी ए डी को प्रतिदिन दी जाने वाली रिपोर्ट में देरी से आने वाले अधिकारी-कर्मचारी को लेकर टिप्पणी भी लिखनी होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE