BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2024, 3:54 pm
BIG NEWS : MPPSC परीक्षाओं के परिणाम की तैयारी शुरू, इस दिन आएंगे राज्य सेवा मुख्य परीक्षा और सहायक प्राध्यापक भर्ती के रिजल्ट, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने अपने परीक्षा के रिजल्ट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जुलाई माह के अंत में जारी किया जाएगा। जबकि सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जुलाई अंत में जारी किया जाएगा। वहीं राज्य सेवा परीक्षा 2022 के इंटरव्यू अगस्त महीने के आखिरी में होंगे।

 

एमपीपीएससी ने अलग-अलग परीक्षाओं के परिणामों को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (एसएसई) 2023 का परिणाम जुलाई माह के अंत में जारी होगा, जबकि राज्य सेवा परीक्षा 2022 के इंटरव्यू अगस्त माह के अंत में शुरू होंगे। एमपीपीएससी एसएसई-2024 की प्रीलिम्स का रिजल्ट भी अगस्त माह के दूसरे सप्ताह तक जारी करने की तैयारी है। इधर, सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा का भी परिणाम जुलाई अंत या अगस्त के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।


दरअसल, राज्य सेवा परीक्षा 2023 के मामले में हाईकोर्ट से स्टे मिल चुका है। परीक्षा का मूल्यांकन तेजी से चल रहा है। जबलपुर हाईकोर्ट ने प्री एग्जाम 2023 के दो प्रश्नों को गलत ठहराया गया था। कोर्ट ने पीएससी-2023 की प्रारंभिक परीक्षा के एक प्रश्न (प्रेस की स्वतंत्रता) को गलत मानते हुए उसे डिलीट करने के निर्देश दिए थे। वहीं दूसरे प्रश्न कबड्डी संघ का मुख्यालय दिल्ली में होने के पीएससी के जवाब को भी गलत माना था। कोर्ट ने इसके उत्तर जयपुर को सही करार दिया था।


इसके बाद अब कई अभ्यर्थियों की मेरिट में बदलाव की स्थिति बन गई थी और कुछ नए अभ्यर्थी मेंस के लिए पात्र मानें जाने थे। हालांकि बाद में कोर्ट ने पीएससी को इस पर स्टे दे दिया। इधर, 8 सब्जेक्ट के 826 पदों के लिए हुई सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट भी जुलाई अंत तक आ जाएगा। वहीं राज्य सेवा परीक्षा 2022 मेंस का परिणाम घोषित हो चुका है। इसके इंटरव्यू अगस्त महीने के आखिरी में होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE