BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2024, 4:09 pm
NEWS : लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखों के मिलान के लिए लेखा समाधान बैठक 30 जून को, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों / निर्वाचन एजेंट द्वारा संधारित निर्वाचन व्यय लेखों के मिलान हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यय प्रेक्षक की उपस्थिति में लेखा समाधान बैठक का आयोजन दिनांक 30 जून को सांय 04.00 बजे डीआरडीए सभागार जिला परिषद, चित्तौड़गढ़ में आयोजित की जावेगी। उक्त बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र (21) के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक मुकेश राठौड आईआरएस और निलय बुनकर आईआरएस भी उपस्थित रहेंगे।

अतिरिक्त नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा प्रकोष्ठ ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को मतगणना दिवस से 30 दिनों की अवधि में निर्वाचन व्यय लेखा जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करना होता है। यदि निर्धारित समयावधि में निर्वाचन व्यय लेखे प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जा सकती है। इस काम में संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में चुनाव लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थियों / निर्वाचन व्यय एजेंट को सूचित किया जाता है कि उक्त बैठक में निर्वाचन व्यय लेखा रिकॉर्ड (रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रदत्त दिन-प्रतिदिन का व्यय लेखा संधारण रजिस्टर एवं आवश्यक संलग्नक यथा बैंक स्टेटमेंट, शपथ पत्र, बिल-वाउचर, स्वीकृतियां आदि) के साथ में उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि निर्वाचन व्यय सम्बंधी अंतिम लेखे तैयार कर निर्धारित समय पर निर्वाचन विभाग को प्रेषित किये जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE