चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा संचालित आश्रय स्थल चंदेरिया रेलवे स्टेशन के सामने का औचक निरीक्षण जिला परियोजना अधिकारी राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर परिषद चित्तौड़गढ़ एवं प्रभारी अधिकारी विनोद कुमार गन्ना द्वारा किया गया। आश्रय स्थल में आश्रय विहीन परिवार वृद्ध आश्रय निशक्तजन महिला पुरुष बच्चों के ठहरने एवं विश्राम हेतु स्थाई पूर्णत निशुल्क आश्रय स्थल रेलवे स्टेशन चंदेरिया के सामने जिला चित्तौड़गढ़ के सामने औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई नहीं पाई गई, लैट्रिग व बाथरूम गंदगी से अटे हुए थे। किचन में भी गंदगी थी, सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। एजेंसी के प्रॉपराटर को व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देश दिए गए हैं।