BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2024, 6:04 pm
NEWS : वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश, दो खरीददार सहित चार गिरफ्तार, चित्तौड़गढ़, मंडफिया व जयपुर से चोरी की गई 11 मोटर साईकिले बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ शहर, मण्डफिया व जयपुर से चोरी हुई मोटर साईकिलों के मामलों का खुलासा करते हुए कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 मोटर साईकिलें बरामद की है। पुलिस ने दो बाईक चोरों के साथ दो खरीददार को भी हिरासत में लिया हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 29 अप्रेल को शहर चित्तौड़गढ़ के शिवलोक कोलोनी जेल के पिछे से एक मोटर साईकिल एवं 30 अप्रेल को महेश भवन शास्त्रीनगर चित्तौड़गढ़ के बाहर से एक मोटर साईकिल चोरी के मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाने पर चोरी के दर्ज प्रकरण में पुलिस द्वारा अनुसंधान किया गया।
शहर चितौड़गढ़ में हुई मोटर साईकिल चोरियो की घटनाओं की रोकथाम एवं खुलासे के लिये एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह एवं  वृताधिकारी चितौड़गढ तेज कुमार पाठक के निर्देशानुसार थानाधिकारी कोतवाली चितौड़गढ़ संजीव स्वामी (पु.नि.) के नेतृत्व में थाने के एएसआई देवीलाल, हैड कानि. राजेन्द्र सिंह व गोपाल, कानि. राजेश कुमार, सुनिल कुमार, प्रहलाद कुमार, धमेन्द्र सिंह व भपेन्द्र सिंह की एक विशेष टीम का गठन किया गया। 
पुलिस टीम द्वारा शहर चितौड़गढ़ में लगे हुऐ सीसीटीवी फूटेज का बारिकी से विशलेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ मोटर साईकिल चोरी की घटना कारित करने वाले आरोपी कीरखेडा थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ निवासी देवराज पुत्र मुकेश कीर व नरेन्द्र उर्फ रोमन पुत्र लक्ष्मण कीर एवं चोरी की मोटर साईकिल के खरीददार त्रेष्ठा थाना गंगरार निवासी कैलाश गुर्जर पुत्र माना उर्फ मन्नालाल गुर्जर व गोपालनगर थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ निवासी मुरली पुत्र बाबु तेली को गिरफ्तार कर चोरी की 11 मोटर साईकिले बरामद की हैं। उक्त मोटर साईकिलें आरोपियों द्वारा चित्तौड़गढ़ शहर, सांवरियाजी, जयपुर से चोरी की गई है। मामले में गिरफ्तार शुदा आरोपी देवराज कीर एवं कैलाश गुर्जर को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया तथा आरोपी नरेन्द्र उर्फ रोमन एवं मुरली तेली से अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE