BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2024, 6:09 pm
BIG NEWS : कलेक्‍टर दिनेश जैन के आव्‍हान पर नीमच जिले में ब्‍लड ग्रुप जांच के लिए सभी ने दिखाया अपार उत्‍साह, सुबह से लगी लम्‍बी कतारें, कलेक्‍टर-एसपी ने किया निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में 28 जून को नीमच जिले के सभी नगरीय निकायों और सभी ग्राम पंचायतों में निरूशुल्‍क ब्‍लड़ ग्रुप जांच का एक दिवसीय अभियान शुक्रवार को चलाया गया। कलेक्‍टर जैन ने आव्‍हान पर सभी स्‍वंय सेवी संस्‍थाओं, समाज के सभी वर्गाे के लोगों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और आम नागरिकों ने ब्‍लड ग्रुप जांच के लिए अपार उत्‍साह दिखाया और उत्‍साहपूर्वक ब्‍लड ग्रुप जांच शिविरों में उपस्थित होकर अपने ब्‍लड ग्रुप की जांच करवाकर ब्‍लड ग्रुप का निरूशुल्‍क कार्ड प्राप्‍त किया।

कलेक्‍टर दिनेश जैन,एस.पी. अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़ने नीमच के शा.बा.उ.मा.विद्यालय क्रमांक-2 पर आयोजित ब्‍लड ग्रुप जांच शिविर में काउन्‍टर पर अपना पंजीयन करवाया, ब्‍लड ग्रुप की जांच करवाई और ब्‍लड़ ग्रुप कार्ड प्राप्‍त किया। कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने नीमच में विभिन्‍न ब्‍लड़ ग्रुप जांच काउन्‍टरों का निरीक्षण कर, ब्‍लड ग्रुप की जांच करवाने उपस्थित हुए विद्या‍र्थियों और नागरिको का उत्‍साहवर्धन किया और ब्‍लड ग्रुप जांच के लिए कर्मचारियों का भी उत्‍साहवर्धन करते हुए अधिकाधिक लोगों के ब्लड ग्रुप की जांच  कर, उन्‍हे निरूशुल्‍क जांच कार्ड प्रदान करने के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने शा.बा.उ.मा विद्यालय क्रमाक-2 पर स्‍थापित विभिन्‍न 13 पंजीयन काउन्‍टरों पर सहयोग कर रहे स्‍वंय सेवी सामाजिक संस्‍थाओं के पदाधिकारियों से चर्चा कर सहयोग के लिए उन्‍हे धन्‍यवाद दिया। कलेक्‍टर दिनेश जैन,एसपी अंकित जयसवाल, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने नाका नंबर -4 बघाना,रिटायर्ड कॉलोनी बघाना, व्‍यास बाल मंदिर बघाना, ग्राम पंचायत धनेरिया कलातथा ग्राम पंचायत दारूएवं शा.मा.विद्यालय नयागांव में भी ब्‍लड ग्रुप जांच शिविरों का निरीक्षण कर, ब्लड ग्रुप जांच कार्य एवं आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं की जानकारी ली और संबंधितों को आवश्‍यक निर्देश दिए।

ब्‍लड ग्रुप जांच के लिए उमडे लोग-
जिले में आयोजित ब्‍लड ग्रुप जांच अभियान के तहत अपने ब्‍लड ग्रुप की जांच करवाने के लिए जिलेवासियों ने अपार उत्‍साह दिखाया। शा.बा.उ.मा.विद्यालय क्रमांक-2 के परिसर में सुबह से ही ब्‍लड ग्रुप जांच के लिए आमजन और छात्र-छात्राएं उमड पडे। पंजीयन काउन्‍टरों पर सुबह से ही ब्‍लड ग्रुप जांच करवाने के लिए लम्‍बी लम्‍बी कतारे देखी गई।  

सभी स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं का सराहनीय सहयोग- 
ब्‍लड ग्रुप जांच अभियान के इस पुनित कार्य में विभिन्‍न स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षकगणों, आशा, उषा, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, महिला स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं सहित मैदानी अमलें ने भी सराहनीय सहयोग किया। सुबह से ही स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं के पदाधिकारियों ने ब्‍लड ग्रुप जांच केंद्रों पर उपस्थित होकर आमजनों के ब्‍लड ग्रुप की जाचं में सहयोग किया और केंद्रों पर विभिन्‍न व्‍यवस्‍थाओं, नागरिकों को केंद्रों तक लाने में सराहनीय सेवाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE