छतरपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर मोटे के महावीर धाम में एक बैठक का आयोजन किया तत्पश्चात उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली के रुप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा संघ की जिलाध्यक्ष स्वाति राय ने बताया कि सम्पर्क ऐप में उपस्थित सहित अन्य कार्य तत्काल प्रभाव से बंद किए जाएं साथ ही पोषण ट्रेकर ऐप राष्ट्रीय स्तर पर तय किया गया है महिला बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थिति एवं अन्य गतिविधियों को संचालित करने के लिए पोषण ट्रेकर ऐप संचालित किया जा रहा है।
अधिकारियों द्वारा वर्तमान में संचालित दोनों ऐप पर कार्य करने का दवाब बनाया जा रहा है जो कि अनुचित है इसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए छतरपुर जिले के दूर दराज क्षेत्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहिनें बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुची और अपनी मांगों का ज्ञापन जिला कलेक्टर संदीप जी आर की अनुपस्थिति में छतरपुर तहसीलदार रंजना यादव को सौंपा, मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में संघ की जिलाध्यक्ष स्वाति राय ने अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी प्रशासन को दी है।